नव संवत्सर पर निकाले गए हिन्दू जागरण शक्ति यात्रा में शामिल लोग।
भटनी में नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को नगर में पथ संचलन किया गया। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा कर पथ संचलन करने वालों का स्वागत किया। सुबाष इंटर कॉलेज से पथ संचलन शुरू हुआ। इसमें शामिल लोगों ने नगर भ्रमण कर लोगों को वन संवत्सर की बधाई दी। पथ संचलन के दौरान नगर के गांधी चौक, रामलीला मैदान, दुर्गा मदिर आदि स्थानों पर फूलों से स्वागत किया।
जिला प्रचारक सुधीर ने नव संवत्सर की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष शुरू होते ही पूरे भारत में उमंग का माहौल रहता है। लोगों को अपने भारतीय संस्कार और संस्कृति से हमेशा लगाव रखना चाहिए। संस्कार ही मनुष्य को मजबूत बनाता है। इस दौरान यशोदा, यशवंत,मनोज यादव,डा.बीबी तिवारी,धनंजय सिंह,नागेश मणि त्रिपाठी,राजीव मिश्र,मोहन लाल गुप्त आदि रहे।