फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोन के लिए ढाई साल तक दौड़ाया शिकायत पर खारिज कर दी फाइल

Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के प्रतापछापर गांव निवासी कृष्ण चंद्र मिश्रा ने बड़ौदा यूपी बैंक से बकरी पालन के लोन के लिए आवेदन किया था। फील्ड अफसर ने ढाई साल तक दौड़ाया, लेकिन लोन पास नहीं किया।
विज्ञापन

आवेदक ने इसकी शिकायत की तो नाराज अफसर ने आवेदन निरस्त कर फाइल वापस कर दी। मामले में आवेदक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की मांग की है। शिकायत के मुताबिक कृष्ण चंद्र मिश्रा ने नौ नवंबर 2023 को बकरी पालन के लिए आवेदन किया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अधिकारी टाल-मटोल करते रहे। आरोप है कि इसके बाद जब फील्ड आफिसर सर्वे करने के लिए गया तो निजी स्वार्थ वश सर्वे नहीं किया। शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदक कह रहा था कि जो फाइल निरस्त हो गई है उस पर ही दोबारा आवेदन कर दीजिए। मैंने उनसे कहा कि आप दोबारा फाइल बनवाइए, हम उस पर विचार करेंगे। फील्ड आफिसर संजय गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आवेदन रिजेक्ट होने में बैंक की कोई गलती नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें