बरहज। मदनपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कदमहीं वार्ड नंबर चार स्थित एक दूसरे पक्ष के परिवार के घर पर दबिश दिया। जहां से एक युवती को बरामद करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई। जिससे पूछताछ किया जा रहा है। युवती के परिजन आरोप लगा रहे थे कि पुत्री से शादी कर युवक उसका धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था। वार्ड में पुलिसिया कार्रवाई से खलबली रही।
मदनपुर पुलिस ने एक युवती के पिता की शिकायत पर कस्बा के कदमहीं वार्ड नंबर चार निवासी एक युवक के घर पर दबिश दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घर के अंदर से एक युवती को बरामद करने के साथ युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई। मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिस बल देख अगल-बगल के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। थाने पहुंचे युवती के परिजन जोर-जोर से युवक पर आरोप लगा रहे थे। लोगों के अनुसार पिछले एक वर्ष से युवक की बहन का युवती के घर आना-जाना था। जिससे युवक भी उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि इसी बीच युवक, युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर झांसे में लेते हुए घर में छिपाए हुए था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई किया जाएगा।