देवरिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का निर्वाचन गांधी सभागार में रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मदन मोहन पाठक को जिलाध्यक्ष, धनंजय यादव को उपाध्यक्ष, नागेश प्रताप सिंह को मंत्री, रत्नेश द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, महताब आलम को संगठन मंत्री, दीनानाथ प्रजापति को मीडिया प्रभारी, ज्योति स्वरूप को लेखा परीक्षक निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव उपरांत नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह एडीओ पंचायत द्वारा कराया गया। चुनाव उपरांत ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष आरडी यादव, प्रांतीय महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अक्ष्यवार यादव, संजीव गुप्ता, संजय यादव, आबिदा खातून, शिशिर तिवारी आदि मौजूद रहे।