फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैडम! कैसे जाएं घर, तीन फीट के रास्ते में खड़ा कर दिया पिलर

विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनतीं डीएम और एसपी   संवाद
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, कार्रवाई पूरी कर प्रेषित करें रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने फरियाद सुनी। दिवस में पूरे दिन राजस्व, पुलिस और आपूर्ति के मामले छाए रहे। मौके पर आए 71 मामलों में महज आठ मामलों का निस्तारण हो सका।
एसडीएम अंगद यादव की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरू किया गया। मौके पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ.संकल्प शर्मा ने फरियाद सुना। कपरवार पश्चिमपुरा निवासी वैकंठी देवी, शकुंतला, अफती देवी ने गुहार लगाया। उनका कहना था कि मैडम! घर कैसे जाएं, पुराने तीन फीट के रास्ते पर गांव के कुछ मनबढ़ों द्वारा पिलर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। डीएम ने लेखपाल अशोक पांडेय से मौका मुआयना कराकर आवागमन सुलभ कराने काे कहा। बारा दीक्षित की प्रियंका देवी ने कहा कि पति अजय और श्वसुर रामप्यार के मौत के बाद पड़ोसी दो मंजिला मकान में मुझे रहने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गौरा के अभयानंद तिवारी ने निर्माणाधीन मोहन सेतु के एप्रोच मार्ग के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा दिए जाने, रमेश चंद्र पैतृक जमीन का कुछ अंश फर्जी तरीके से अपने नाम करा लेने, मनियापार के अखंड प्रताप सिंह मोहरा और समोगर खादर की जमीन पैमाइश, डॉ.संजय सिंह सोलंकी, पुराना बरहज की राधा देवी कोटेदार द्वारा राशन नहीं देने, भलुअनी की मुन्नी प्रताप मल्ल जमीन पैमाइश, शेरवां बभनौली के विजयी यादव एसडीएम के आदेश का पालन न होने, कपरवार के नरेंद्र सिंह छुट्टा पशुओं से किसानों की बर्बाद हो रही फसलों के बचाव, बिट्टन देवी पति के मृत्यु के बाद भी पारिवारिक लाभ न मिलने, घूघा के रामचंद्र प्रसाद चकरोड पर अतिक्रमण सहित राजस्व 28, पुलिस और आपूर्ति 13-13, विकास 6, समाज कल्याण दो, अन्य नौ कुल 71 मामले आए। जिनमें राजस्व के आठ मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधितों को कार्रवाई पूरी करने के बाद रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि फरियादी उम्मीदों के साथ दिवस में आते हैं। जिन्हें न्याय मिलना चाहिए। मौके पर सीएमओ डॉ.राजेश झा, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, सूचनाधिकारी शांतनु कुमार, तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ आदित्य कुमार गौतम, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी, ईओ निरुपमा प्रताप, एसडीओ रोहित पांडेय, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, मदनमोहन पाठक, रामप्रताप, अमरेंद्र यादव, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, भलुअनी रामज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें