फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बर्थडे पार्टी में गया किशोर अधमरी हालत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। बर्थडे पार्टी में भोजन कराने ले गए एक किशोर को मारपीट कर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया। जानकारी मिलने पर परिजन गांव पहुंचे और किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी चंदन 17 वर्ष पुत्र शंभू निषाद को रविवार की रात एक दोस्त मदिरापाली बुलाकी से उसके घर पहुंचा। चंदन के दोस्त ने उसकी मां से बर्थडे पार्टी में ले जाने की अनुमति मांगी। मां घर पहुंचने की बात कहते हुए चंदन को दोस्त के साथ जाने दिया। देर रात तक जब चंदन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके दोस्त के पास फोन कर पूछताछ की। अनहोनी की आशंका से घबरा परिजन तत्काल मदरा पाली बुलाकी पहुंचे। चंदन एक घर के सामने अधमरे हालत में पड़ा था। परिजनों ने उसे एंबुलेंस और पीआरबी पुलिस की मदद से डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। किशोर की हालत स्थिर बताई जा रही है। सोमवार की शाम किशोर के पिता शंभू निषाद थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। थानेदार नंद प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें