फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंचायत भवन पर गिरा पेड़

Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सोमवार की दोपहर में आंधी के दौरान करमहा ग्राम पंचायत भवन पर विशालकाय जामुन का पेड़ गिर गया। हादसे के समय पंचायत भवन में प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सहायिका जरूरी काम निपटा रहे थे। करमहा के प्रधान प्रतिनिधि इमाम हुसैन किसी कार्य से पंचायत भवन पहुंचे थे। पंचायत सहायिका नीतू विश्वकर्मा भी मौजूद थीं। इसी बीच आई आंधी से पंचायत भवन के पास खड़ा विशाल जामुन का पेड़ जड़ से उखड़कर भवन पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से भवन का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सहायिका को सुरक्षित निकाला। संवाद
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि इमाम हुसैन ने बताया कि पंचायत भवन की मजबूत संरचना के कारण उनकी और पंचायत सहायिका की जान बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें