रामपुर कारखाना। पांडेयचक बिजली उपकेंद्र से जुड़े रुस्तमपुर फीडर के करीब पांच हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
उपभोक्ताओं के अनुसार, रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हर कुछ मिनट पर बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। दिन और रात मिलाकर मात्र 5 से 6 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्बाध और अधिकतम बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, मगर स्थानीय स्तर पर इसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।
उपभोक्ता मुरलीधर निषाद, संजय श्रीवास्तव, रामप्रवेश यादव, नितेश श्रीवास्तव, इकबाल अहमद सहित कई उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया से तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।