देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एक युवती को प्रेमी के साथ रील बनाते डॉक्टर और कर्मियों ने शनिवार को पकड़ लिया। कुछ देर तक बैठाए रखने के बाद दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। युवती अपरन पहने थी और खुद को डॉक्टर बता रही थी।
मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में एक बच्चा भर्ती है। उसके साथ परिवार का एक युवक आया था। इस बीच उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई।
वह अपरन पहने थी। इसके बाद युवती प्रेमी साथ पीआईसीयू में फोटो खींचने के साथ रील बनाने लगी। वहां से दोनों चिल्ड्रेन वार्ड में पहुंच कर रील बना रहे थे। इसी बीच डॉक्टर और कर्मियों को संदेह हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर पता चला कि युवती कहीं नर्स है और प्रेमी के साथ रील बना रही थी। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए।
युवती ने गलती स्वीकार कर माफी मांगी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कुछ देर बार युवक के परिजनों को बुलाकर समझा कर उसे भी छोड़ दिया गया। संवाद