फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी ने प्रेमिका के भाई पर कराया जानलेवा हमला

Sat, 12 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। मगहरा चौराहे के पास शनिवार को दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोशों ने प्रेमी के इशारे पर प्रेमिका के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है कि नकाबपोशों ने चलती बाइक पर पीछे बैठे प्रेमिका के भाई को खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सरेराह बेरहमी से पिटाई करने लगे।
शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटता देख हमलावर भाग गए। घटना के पीछे की वजह चार दिन पहले प्रेमी ने किसी लड़के से प्रेमिका के घर मोबाइल फोन भेजवाया था।
इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के भाई ने बहन को डांटा-फटकारा था और मोबाइल फोन ले जाने वाले लड़के की पिटाई कर दी थी। आरोप है कि उसी दिन प्रेमी ने परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही युवती से संबंध है। इसकी जानकारी युवती के घरवालों को जब हुई तो उसका भाई ने बंदिशें लगा दी। ऐसे में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।
युवती के भाई का कहना है कि शनिवार को गांव का दोस्त घर आकर उसे रसोई गैस सिलिंडर लाने के लिए मगहरा चौराहे पर ले गया।
वहां से लौटते वक्त सुबह करीब 10 बजे मगहरा चौराहे के मोड़ पर दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोशों ने उसे बाइक से खींचकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों के सहयोग से नजदीक के अस्पताल में इलाज हुआ। पीड़ित ने थाने मेंं तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
मामले की जांच करने के लिए मौके पर पुलिस गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें