फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा प्यार: दुल्हन के घर पहुंचा प्रेमी, बोला- वो ऐसा कह दे तो हमेशा के लिए...फिर काट ली हाथ की नस

Sun, 16 May 2021 09:33 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया में एक नाबालिग प्रेम ने प्रेमिका की ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किशोर की हरकत से लोग सन्न रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के देवरिया में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिक प्रेमी प्रेमिका की सुसराल पहुंचकर उसका हाथ मांगने लगा। इतना ही नहीं उसने कहा अगर वह कह दे कि मुझसे प्यार नहीं करती है, हमेशा के लिए दूर चला जाऊंगा। इसके बाद नाबालिग ने जिद्द पूरी न होने पर उसके पति के सामने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मामला बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक किशोर का गांव की ही अपने से अधिक उम्र की युवती से काफी समय से प्रेम संबंध चल आ रहा था । युवती के परिजनों ने उसकी कुछ दिन पहले मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी तय कर दी। यह खबर जब किशोर को मिली तो उसने प्रेमिका के परिजन और उसके ससुराल के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए शादी न करने की हिदायत दी। लेकिन नाबालिग की हरकत को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने इस मामले में युवक और युवती के परिजनों को धूमधाम से शादी करने का आश्वासन दिया। 13 मई को युवती की शादी हो गई।

शादी के दूसरे ही दिन नाबालिग प्रेमी नई नवेली दुल्हन बन पहुंची प्रेमिका के घर पहुंच गया। प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगा। प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगा। इस पर ससुराल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो किशोर ने ब्लेड से हाथ की नश काट कर जान देने की कोशिश की। थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें