फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर युवक से ठगे 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन के नाम पर युवक से ठगे 46 हजार
विज्ञापन

भटनी। ऑनलाइन दो लाख रुपये के लोन का झांसा देकर जालसाज ने युवक से 46 हजार रुपये ठग लिया। पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो ठग ने इनकार कर दिया। पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के लालचक गांव निवासी बृजमोहन यादव ने पुलिस को बताया कि 11 मई को उसके पास लोन की रिक्वेस्ट आई। उसने आवेदन किया तो उसके व्हाट्सएप नंबर पर लोन स्वीकृत होने का एक सर्टिफिकेट भेजा गया। उसके बाद ठग ने लोन आवेदन फीस के तौर पर 46400 रुपये जमा करवाने की बात कही। उसने यह राशि फोन पे के जरिये एक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप पर लोन स्वीकृत होने का मैसेज आया। ठग द्वारा दोबारा रुपये भेजने को कहा गया। पीड़ित को मामला गड़बड़ लगा और रुपये वापस मांगने लगा। उधर से मोबाइल नंबर बंद होने पर पीड़ित युवक को ठगी का एहसास हो गया। बृज मोहन यादव ने थाने में तहरीर देकर जालसाजी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें