फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम, स्नेह और निःस्वार्थ समर्पण जीवन का मूल आधार: लक्ष्मी प्रिया

Fri, 20 Feb 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बनकटा शिव-सल्लहपुर गांव में चल रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में बृहस्पतिवार को अयोध्या धाम से पधारीं कथावाचिका लक्ष्मी प्रिया ने श्रीमद्भागवत कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि मानव जीवन ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसका उद्देश्य धर्म, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलना है। उन्होंने भागवत के प्रसंगों के माध्यम से भगवान की भक्ति, सदाचार और परोपकार के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

कथावाचिका ने बताया कि भागवत कथा मनुष्य को मोह-माया से ऊपर उठकर सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रेम, स्नेह और निःस्वार्थ समर्पण को जीवन का मूल आधार बताते हुए कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार और आचरण में झलकना चाहिए। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और कई श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जयघोष करते दिखे। महायज्ञ स्थल पर आचार्य रंगनाथ तिवारी के नेतृत्व में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन, पूजन और परिक्रमा का क्रम चलता रहा। आचार्यों के निर्देशन में श्रद्धालु आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दूर-दराज से आए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
शाम को वृंदावन-मथुरा से आए गायक ध्रुव शर्मा और स्वर्ण श्री के युगल भजनों ने माहौल को और भक्तिमय कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस दौरान उमा शंकर राय, डॉ राजेश यादव, श्रीराम प्रसाद, लाल बहादुर गुप्त, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें