फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम से 50 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीम से 50 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

बनकटा(देवरिया)। थानाक्षेत्र के सिकटिया बाजार में बुधवार की रात देशी शराब की दुकान पर पहुंचे छह से अधिक बदमाशों ने मुनीम की कनपटी पर पिस्टल रखकर 50 हजार रुपये से अधिक लूट लिए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने बॉर्डर एरिया की नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी शिवदत्त पाठक की सिकटिया बाजार में देशी शराब की दुकान है। बिहार के नौतन थानाक्षेत्र के बिसरामपुर निवासी किशनाथ मांझी (42) दुकान पर बतौर मुनीम का काम करते हैं। बुधवार की रात आठ बजे मुनीम किशनाथ दुकान में ताला बंद कर बाहर लघु शंका करने गया। लौट कर दुकान का ताला खोला तो पहले से घात लगाए पांच-छह बदमाश उसे धक्का देते हुए दुकान में घुस गए। कुछ बदमाश दुकान के बाहर खड़े हो गए। मुनीम की कनपटी पर पिस्टल सटा कर कैश बॉक्स में रखा 50 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुनीम की पिटाई भी की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो हथियार बंद बदमाशों ने उन लोगों पर भी हथियार तान दिया। इससे वे सहम गए। इसके बाद बदमाश रुपये लेकर तीन बाइक से रामपुर फैक्ट्री होते हुए बिहार की तरफ भाग गए। लोगों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और सीओ भाटपाररानी पंचम लाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और कह रही पुलिस की कहानी
देवरिया। लूट के मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है। बताया जा रहा है कि जिन पर लूट का आरोप लग रहा है, वे काफी देर से शराब की दुकान पर थे। यहां से खरीदकर शराब पी। मुनीम से बोतल मांगकर शौच के लिए भी गए। नशा चढ़ने के बाद विवाद हो गया था। लोगों के जुटने पर वे भाग गए थे। कैश बॉक्स से रुपये नहीं गए हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें