फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को अधमरा कर रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को अधमरा कर रुपये लूटा - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को अधमरा कर लूटा
विज्ञापन

नूनखार बरइठा बारी के पास शुक्रवार शाम की घटना
शनिवार की भोर में बेहोशी की हालत में मिला पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय थानाक्षेत्र के नूनखार बरइठा बारी के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया। जमीन पर गिरने के बाद बदमाशों ने युवक के जेब से 3000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की। अधमरा कर बागीचे में फेंककर बदमाश भाग निकले। शनिवार की भोर में परिवारवाले खोजबीन करते बागीचे के पास पहुंचे तो युवक बेहोशी हालत में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच साइकिल बरामद की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी फूल मोहम्मद शुक्रवार की शाम खुखुंदू कस्बे से नई साइकिल खरीद कर घर जा रहा था। वह अभी खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर बरइठा बारी के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने साइकिल में टक्कर मार दी। फूल मोहम्मद जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश पाकेट में रखा तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। बूट से पीटकर अधमरा कर बागीचे में फेंक दिया। उधर, फूल मोहम्मद के घर नहीं पहुंचने पर मां बानो और पत्नी हाजरा खातून पूरी रात खोजती रहीं, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की भोर में खोजबीन करते हुए परिवारवाले बरइठा बारी के पास पहुंचे तो वहीं फूल मोहम्मद बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। होश में आने पर उसने परिवारवालों से आपबीती बताई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में पड़े साइकिल को बरामद किया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में लार जा रहा हूं, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें