फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने ली बीमार वृद्ध महिला की सुधि

विज्ञापन
बृद्ध महिला राजपति देवी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
डीएम ने बीमार वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

फोटो समाचार...
- एसडीएम ने एंबुलेंस गांव भेजी, अच्छे इलाज का दिया आश्वासन
- अफसर पोते ने दादी की सेवा कर रही चचेरी बहन को धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू (देवरिया)। खुखुंदू के नरौली संग्राम गांव निवासी बीमार राजपति देवी (85) की जिला प्रशासन ने सुधि ली है। अमर उजाला में शनिवार को वृद्धा के बीमार होने और बेटे के मां की सेवा न करने की खबर छपने के बाद जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार ने एंबुलेंस से वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्धा का अच्छा इलाज कराने का आश्वासन दिया गया। डीएम ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात भी कही। इससे उलट वृद्धा के एक अफसर पोते ने दादी की सेवा कर रही पौत्री को परिवार की बेइज्जती कराने पर धमकी भी दी।
नरौली संग्राम गांव निवासी राजपति देवी के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दरोगा और उसका बेटा सरकारी विभाग में अधिकारी है। हाल ही में उसका देवरिया से गैर जनपद स्थानांतरण हुआ। परिवार में इतने कमाऊ सदस्य होने के बाद भी बूढ़ी मां इलाज के अभाव में बेबस सी तड़प रही है। बीमारी से दो साल पहले जान गवांने वाले दूसरे नंबर के बेटे की पत्नी बैजंती देवी और बेटी दिव्या सिंह ही आर्थिक रूप से परेशान होने के बाद भी जितना बन सकता, सेवा करते हैं। शुक्रवार को दिव्या ने 112 पर पुलिस को फोन किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्या और उसके परिवारवालों को हिदायत देते हुए दोबारा फोन न करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इनसेट में-सेवा कर रही पोती दिव्या को मिली धमकी
खुखुंदू। राजपति देवी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद उनके बड़े बेटे का अधिकारी बेटा बिफर गया था। उसने चचेरी बहन को फोन से धमकी दी। बोला कि परिवार की इस तरह से बेइज्जती क्यों करा रही हो। हालांकि दिव्या के सवालों का वह जवाब नहीं दे पाया। केवल परिवार की बेइज्जती की दुहाई देता रहा।
मेरा परिवार की करता है सेवा
खुखुंदू। बीमार महिला के छोटे बेटे ने बताया कि नौकरी करने के नाते समय नहीं दे पाते हैं। मेरी पत्नी और बच्चे मां की सेवा करते हैं। बड़े भाई भी खर्च देते रहते हैं। सेवा न किए जाने का आरोप बेबुनियाद है। महिला का बड़ा बेटा जो एसआई है, उससे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। उनसे बात होने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

---
वर्जन
अधिकारी बोले...
डीएम अमित किशोर ने बताया कि मानवता के नाते पुलिस को पीड़ित महिला का सहयोग करना चाहिए। पुलिसवालों ने दुर्व्यवहार किया है तो एसपी से बात कर कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध महिला का इलाज शुरू करा दिया गया है। वहीं, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मानवता के नाते महिला की मदद करनी चाहिए। दुर्व्यवहार करने की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें