फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग कंफर्म टिकट के लिए मशक्कत

Wed, 02 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन के बाद दिल्ली और मुंबई लौट रहे यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। देवरिया सदर से दोनों महानगरों की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऑनलाइन पड़ताल में स्लीपर के साथ एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग सामने आई है।
विज्ञापन

दो सितंबर के लिए बिहार संपर्क क्रांति के स्लीपर में वेटिंग 60 और वैशाली एक्सप्रेस में 56 तक पहुंची हुई दिखाई दी।
दोनों ट्रेनों के थर्ड एसी में क्रमश: 16 और 25 तथा सेकेंड एसी में 11-11 वेटिंग रही। अवध असम एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी में बुकिंग बंद होने की स्थिति दिखाई दी।
मुंबई रूट पर भी यात्रियों को राहत नहीं है। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 86, थर्ड एसी में 44 और सेकेंड एसी में 14 तक दिखाई दी। इससे तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों के लिए कंफर्म टिकट का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि दिल्ली और मुंबई के लिए चलने वाली ट्रेनों में आमतौर पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है और लंबी वेटिंग की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के बाद बड़ी संख्या में यात्री वापस लौट रहे हैं, इसलिए इन दिनों भी ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें