फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक-एटीएम पर लगी लंबी कतारें

Thu, 11 May 2017 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर में एटीएम बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/बरहज। बैंक शाखाओं में रकम के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं अधिकांश एटीएम पर लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद बैंक ग्राहकों को रुपये मिल सके।  बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के बाद गुरुवार को बैंक शाखाओं में कामकाज शुरू हुआ। हालांकि सुबह से ग्राहकों की भीड़ उमड़ गई। चैनल खुलते ही काउंटर पर पहुंचने के लिए मारामारी मच गई। सुरक्षागार्डों ने ग्राहकों को कतार में खड़ा कराया। कई जगहों पर सर्वर की प्रॉबलम से ग्राहक हलकान रहे।
विज्ञापन


शादी-ब्याह का सीजन शब-ए-बरात के वजह से रुपये की जरूरत थी। इसके लिए एटीएम की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि अधिकांश एटीएम का शटर डाउन रहा। विकास भवन स्थित एसबीआई के एटीएम में दोपहर 12 बजे के बाद एटीएम से रुपये मिला। जबकि अधिकांश एटीएम का शटर डाउन रहा। इसके चलते ग्राहक परेशान हो गए। वहीं दूसरी ओर, बरहज एचडीएफसी बैंक शाखा के एटीएम पर कुछ देर तक कैश रहा। इस दौरान रुपये हासिल करने के लिए चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर उपभोक्ता लाइन में जूझते रहे। जबकि नगर के अन्य एटीएम कैशलेस थे। शादी-ब्याह के मौसम में लोग एक-एक पाई को मोहताज हैं। उधार लेकर काम चला रहे हैं।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बस स्टेशन पर स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल, सेंट्रल बैंक और एचडीएफसी, रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित यूनियन बैंक की शाखा में लगा एटीएम, दो प्राइवेट और स्टेट बैंक की शाखा सहित कुल आधा दर्जन से अधिक एटीएम हैं। गुरुवार को अधिकांश एटीएम में कैश नहीं होने पर लोग इधर-उधर दौड़ते देखे गए। सेंट्रल बैंक के एटीएम पर कैश के बारे में पूछे जाने पर गार्ड ने ग्राहकों सही जवाब नहीं दिए।
विज्ञापन


महेन के नागेंद्र यादव, बिजौली के रवि पासवान, उजरा मोहन के भगवानदास, भैदवां के विजय कुमार, कपरवार के रवि कुशवाहा, बकुची के रवि सिंह, नौका टोला के रामनरेश साहनी आदि का कहना है कि घर से बरहज के लिए एटीएम से रुपये निकालने आया था। लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों में कैश की किल्लत सामने आ रही है। रही बात उपभोक्ताओं की सुविधा की तो शाखा प्रबंधकों से बात कर इसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें