फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते-देखते बदल गई टीकमपार की शक्ल

Thu, 11 May 2017 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गुरुवार को दिनभर अधिकारी टीकमपार गांव में मुस्तैद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहीद प्रेमसागर के गांव टीकमपार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। योगी ने शहीद के परिवारवालों से तेरहवीं से पहले गांव आने का वादा किया था। वादे के मुताबिक शुक्रवार की शाम पांच बजे सीएम का हेलीकाप्टर टीकमपार के दलित बस्ती के पास उतरेगा। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को दिनभर अधिकारी टीकमपार गांव में मुस्तैद रहे। टीकमपार के दलित बस्ती की एक-एक खामियां दूर की जा रही थीं। कमिश्नर अनिल कुमार और डीएम सुजीत कुमार दिन में दो बजे दलित बस्ती पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने साफ-सफाई का जायजा ली। सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियां परखीं। इसके बाद शहीद के परिजनों से बंद कमरे में बातचीत की। बताया तो यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री शहीद की बेवा ज्ञानती, बेटों और बेटियों के अलावा भाइयों बीएसएफ के एएसआई दयाशंकर और सबसे बड़े भाई शंकर से मुलाकात करेंगे। योगी के साथ केवल परिवार के सदस्य ही रहेंगे।

बाकी किसी को भी इंट्री नहीं दी जाएगी। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि सीएम शुक्रवार की शाम पांच बजे टीकमपार आएंगे। अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन जिले से बनाकर शासन को भेज दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि सीएम शहीद परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल बिताने के बाद सीधे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें