फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसों में जा रही जान...फिर भी बेपरवाह हैं लोग

Sat, 13 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बिना हेल्मेट बाइक चलाते ।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। हर साल सड़क हादसों में जिले में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। फिर भी लोग बेपरवाह बने हैं। सबसे ज्यादा हादसे हेलमेट न लगाने के कारण होते हैं। बावजूद इसके दो पहिया वाहन चालक सुधर नहीं रहे। यह हाल तब है, जबकि पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर सख्त रहती है।
विज्ञापन

देवरिया शहर के रुद्रपुर मोड़ पर यातायात पुलिस कर्मी खड़े होकर वाहनों को बढ़ा रहे थे। होमगार्ड का एक जवान वाहनों को किनारे करा रहा था। आगे बढ़ने पर एसपी कार्यालय के समीप बगैर हेलमेट के वाहनों पर फर्राटा भरते हुए लोग दिखे। इतना ही नहीं एक ही बाइक पर तीन लोग बैठे दिखे।
शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के अभाव के कारण रोजाना राहगीरों को ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है। शनिवार को शहर क्षेत्र में पड़ताल के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए कई वाहन चालक दिखे।
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास यातायात पुलिसकर्मी सजग दिखे। यहां वाहन चालकों को रोककर समझाया जा रहा था। जिला पंचायत कार्यालय के सामने बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक दिखा। कैमरे में कैद होने के पहले ही वह आगे बढ़ गया। नियम तोड़ने के मामले में कार सवार भी पीछे नहीं दिखे। बहुत ही कम कार सवार सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं।
चालान की बढ़ी संख्या से ही अनुमान लगाया जा सकता है कि वाहन चालक नियमों के प्रति कितने गंभीर हैं।
नो पेट्रोल नो फ्यूल का फरमान भी बेअसर दिखा। शहर के अधिकांश पेट्रोलपंपों पर बगैर हेलमेट वाले बाइक चालक आसानी से तेल लेकर चले गए। फरमान जारी होने के कुछ दिन तक इसका असर दिखा लेकिन बाद में बेअसर हो गया।
बीते माह यातायात जागरूकता अभियान के तहत नियमों का पालन कराने पर जोर दिया गया है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2517 वाहनों का चालान और 93 वाहनों को सीज किया गया है।
अभियान के बावजूद कायदे कानून तोड़ते हुए लोग सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। यातायात पुलिस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन लोग यातायात नियमों के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें