फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते ने पांच साल के बच्चे को किया लहुलुहान

Sat, 13 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुस्तमपुर गांव में कुत्ते के काटने से घायल पांच वर्षीय अमित, स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक पांच वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के काटने के दौरान बच्चा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घर वाले आनन-फानन में उसे सलेमपुर सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

जहां से डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया और फिर वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में इलाज के बाद शनिवार सायंकाल डॉक्टर ने बच्चे को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर मोहल्ला निवासी सुदर्शन राजभर विदेश रहते हैं। घर पर पत्नी गुड्डी देवी बड़े बेटे सुमित राजभर और अमित राजभर को लेकर रहती है। शुक्रवार की रात दोनों भाई अपने बरामदे में बैठे थे, जबकि मां खाना पका रही थी। बताया जा रहा है कि छोटा बेटा अमित जैसे ही बरामदे से बाहर निकला एक कुत्ते ने झपट्टा मारकर उसके सिर पर काट लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुत्ते ने अमित को कई जगह काटा है। उधर, जब कुत्ते ने अमित को काटना शुरू किया तो बड़ा भाई सुमित उसे बचाने के लिए शोर मचाया। तब जाकर आसपास के लोग और मां गुड्डी देवी मौके पर पहुंची। सभी मिलकर कुत्ते को लाठी-डंडे से पीटते रहे और कुत्ता बच्चे को नोंचता रहा।
विज्ञापन

यह दृश्य देख सब लोग घबरा गए थे। हालांकि लोगों के हमले के कुछ पल बाद ही कुत्ता बच्चे को छोड़कर भाग गया। मां गुड्डी देवी अमित को लहूलुहान हालत में लेकर अस्पताल गईं। गोरखपुर में बच्चे का इलाज चल रहा था। कुत्ते के काटने के बाद अमित काफी डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें