शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान राख
भटनी। उत्तरी रेलवे कॉलोनी के एक मकान में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
भटनी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत विजेंद्र पांडेय उत्तरी रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रहते है। शनिवार को अचानक शार्ट सर्किट से उनके रेलवे क्वार्टर में आग लग गई। घर में रखा फ्रीज से पकड़े आग ने कुछ ही देर में पूरे घर में फैल गया। वह घर वाले कुछ समझ पाते मकान का सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद के बाद आग बुझाई गई। आग में लाखों के समान और रेलवे से जुड़े कुछ अभिलेख जल गया। इस बाबत एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है।