शार्ट सर्किट से आग लगी, हजारों का सामान जला
गड़ेर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनी में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से मजदूर शिवबालक प्रजापति की झोपड़ी में आग लग गई। परिवार वालों का शोर सुनकर और आग की लपटें देख आसपास के लोग जुट गए। काफी जद्दोजहद के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से आभूषण, कपड़े सहित हजारों का सामान जल गया।
मजदूर शिवबालक के परिवार के लोग घर में सोए थे। देर रात करीब दो बजे आवाज के साथ विद्युत तार सुलगने लगा। इससे झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में सोए लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। जब तक लोग कुछ करते, आग की लपट तेज हो गईं। आगलगी में बिस्तर, खाने-पीने की सामग्री सहित अन्य सामान जल गए। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराकर राजस्व टीम से क्षति का आंकलन कराया जाएगा।