फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब की दुकान के सेल्समैन को पीटा

Mon, 21 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। चक माधो मठिया गांव स्थित देसी शराब की दुकान के सेल्समैन ने चार लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, गल्ले से 48,500 रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय निवासी मोनू राव चक माधो मड़रिया स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। उनका आरोप है कि 17 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे शंभू सिंह, धनंजय सिंह, धीरज सिंह और राजेश राजभर दुकान पर पहुंचे और शराब उधार मांगने लगे। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि चारों दुकान में घुस आए और लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे। इसी दौरान बचाव करने में उनके बाएं हाथ में चोट लग गई और वह जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 48,500 रुपये निकाल लिए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें