फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली गिरी, चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Fri, 11 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। ग्राम पकड़ी बाबू में बृहस्पतिवार की दोपहर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से पशुओं को चरा रहे 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिजीत सिंह घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ी बाबू निवासी राजकुमार प्रजापति दोपहर में पशुओं को ताल में चराने गए थे। अचानक तेज हवा और गरज के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। शाम होने पर जब वह घर नहीं आए तो परिजन खोजते हुए ताल के पास पहुंचे तो वह मृत पड़े थे। मौत की खबर पाकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
उपजिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर नायब तहसीलदार को भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। राजकुमार प्रजापति की सात पुत्रियां हैं। चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें