फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में होगी प्रकाश की व्यवस्था

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद के सात राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही प्रकाश का इंतजाम होगा। इससे छात्रों को कम रोशनी में पढ़ाई करने से राहत मिलेगी। बिजली कनेक्शन के साथ ही बल्ब, एलईडी आदि भी लगाए जाएंगे। गर्मी में पंखे की सुविधा होने से परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्मार्ट क्लास से पढ़ाई भी आसान हो जाएगी। इसके लिए शासन से 14.74 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 22 है, जिसमें सात ऐसे विद्यालय हैं, जहां बिजली कनेक्शन व बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब तक कम रोशनी या कभी-कभी अंधेरे में ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। गर्मी में विद्यार्थियों को अधिक परेशान होना पड़ता है। पिछले कई वर्षों से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने व प्रकाश के इंतजाम के लिए प्रधानाचार्यों की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया जा रहा था। इस पर डीआईओएस कार्यालय की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन से धन की मांग की जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद अब धन की स्वीकृति मिल गई है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैना बरहज को दो लाख 24 हजार 186 रुपये, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़का गांव बरहज को दो लाख 15 हजार 908 रुपये, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोनाह सुरतपुरा रुद्रपुर को पांच लाख 47 हजार 863 रुपये, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा रामपुर कारखाना को 38534 रुपये, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लबकनी गंगा बरहज को एक लाख 93 हजार 455 रुपये, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटजमुआव को एक लाख 58 हजार 29 रुपये, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नकईल रुद्रपुर को 96507 रुपये मिले हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने रविवार को बताया कि सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रकाश के इंतजाम के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अब इसे स्वीकृति मिल गई है। आवंटित धन से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन के अलावा वायरिंग व अन्य कार्य कराए जाएंगे। इलेक्ट्रानिक उपकरण भी खरीदे जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों काे पठन-पाठन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें