भाटपार रानी। आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को एयर प्रेशर सिस्टम में तकनीकी खराबी से भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही। इससे भीषण गर्मी और लू के थपेड़े से यात्री घंटों परेशान रहे। बाद में भटनी से कैरैज स्टाफ पहुंचकर प्रेशर सिस्टम को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:32 बजे पहुंची। सिगनल देने के बाद उसके एयर प्रेशर सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण ब्रेक जाम होने लगा। इससे ट्रेन स्टार्ट नहीं हो सकी।
स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे ट्रेन के गार्ड ने लिखित मेमो दिया। इसके बाद भटनी से कैरेज स्टाफ पहुंचकर प्रेशर सिस्टम को ठीक किया। उसके बाद दो बजे ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
ट्रेन में सवार यात्री राजकुमार प्रसाद, सीतामढ़ी जाने वाले राजाराम प्रजापति, राधेश्याम सहित अनेक यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में कुछ खराबी आ गई आ गई है।