खुखुंदू। खजुरी करौता गांव में बुधवार को भूमि पैमाइश के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
राजस्व टीम और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुए बवाल के बाद पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में बीरबल यादव और हंसनाथ यादव के बीच भूमि का विवाद चलता है। बताया जा रहा है सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में बुधवार को तहसीलदार अलका सिंह सहित अन्य राजस्व टीम और पुलिस फोर्स खजुरी करौता गांव में पैमाइश के लिए पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि राजस्व टीम पैमाइश करने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अगर मौके पर पुलिस फोर्स नहीं रही होती तो शायद किसी की जान भी जा चली गई होती। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की मौजूदगी में पैमाइश होने के दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।