संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा अमेठिया में तीन वर्षों से सुमिती सिंह की ओर से संचालित निशुल्क पाठशाला केंद्र पर रविवार को स्व. चंद्रिका सिंह पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। सचिव उत्कर्ष मिश्र ने कहा कि आगामी पांच वर्षों के भीतर नमस्कार फाउंडेशन की ओर से भाटपाररानी क्षेत्र की हर न्याय पंचायत में स्वाध्याय को बढ़ावा देने के लिए पाठशाला की व्यवस्था और पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी।
ग्राम प्रधान प्रवीण गिरि ने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से नौनिहालों के बौद्धिक उन्नयन का पथ प्रदर्शित होगा। विपुल पांडेय ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के उर्वरा प्रतिभा को तराशने और मंच देने के दिशा में मदद मिलेगी। अंत में सभी नौनिहालों में शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान राणा सिंह, सत्येंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, भोला सिंह, अरुण सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, जागृति सिंह, सच्चिदानंद पांडेय सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद