फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव आया अंकित

Thu, 13 Jun 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लेफ्टिंनेंट अंकित शर्मा का गांव में हुआ स्वागत
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी अंकित शर्मा लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे तो गांव सहित क्षेत्र के लोगों बैंड बाजे के साथ स्वागत किया ।
विज्ञापन


तिलौली निवासी पवन शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर देहरादून में आयोजित पास आउट परेड को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। परेड पूरा होने के बाद वह पहली बार अपने गांव तिलौली पहुंचे जहां गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अंकित शर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बीच में ही उसे छोड़कर भारतीय सेना में जाने का मन बना लिया और अपनी दृढ़ इच्छा को पूरा कर भारतीय सेना में ऑर्डिनेंस कोर में लेफ्टिनेंट बन गए। पहली बार गांव आने के बाद उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता सुनीता और पिता पवन शर्मा को दिया है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की तैयारी करने के दौरान मेरे मन में आया कि भारतीय सेना में जा कर देश की सेवा करूं जो आज सेवा करने का मौका मिल गया। गांव के मनोहर शर्मा, मुन्ना शर्मा, शम्भू शर्मा, ललित, मुकेश , टुनटुन, संदीप, बृजबिहारी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें