फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विजिलेंस टीम के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना

Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लेखपालों ने विजिलेंस टीम पर जबरन घूस लेने के आरोप में की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को तहसीले में धरना दिया। आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम जबरदस्ती कूटरचित तरीके से रुपये देकर वीडियो वायरल किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

तहसील गेट पर धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि प्रदेश भर में लेखपालों को जबरन घूस लेने के आरोप में फंसा कर अराजकता का माहौल बनाया गया है। राजस्व से संबंधित मामलों में पैमाइश करने पर एक पक्ष की नाराजगी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर झूठी शिकायत कर रही है, जिसके बाद विजिलेंस की टीम हाथों में रुपये के नोट की गड्डी पकड़ा कर बदनाम कर रही है।
प्रदेश के कई जिले में हुई घटनाओं से लेखपाल संघ आक्रोशित है। धरना देने वालों में संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी, नागेन्द्र बहादुर सिंह, शिव शंकर गुप्ता, प्रीति मिश्रा, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें