नगर पालिका बोर्ड की बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर को एलईडी लाइट से जगमगाने, पाइप लाइन के लिकेज को ठीक करने के साथ ही 18 प्रस्ताव पास किए गए। कसया रोड पर गौशाला के लोगों के नाले में गोबर फेके जाने का मामला भी उठा था।
13/14 वित्त आयोग के मद से सुभाष चौक से पुराना फल मंडी होते हुए कसया ओवरब्रिज तक सुंदरीकरण और एलईडी लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस पर 39.51 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में पथ प्रकाश पर 79.24 लाख रुपये खर्च का प्रस्ताव है। छोटा पार्क न्यू कॉलोनी और बड़ा पार्क भुजौली कॉलोनी में नौ लाख रुपये की लागत से दो पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। तीन लाख रुपये खर्च कर दीवानी कचहरी में मिनी वाटर सप्लाई प्लांट लगाया जाएगा। कैलाशपुरी लेन नंबर एक में 800 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य होगा।
हरिजन बस्ती में सोलर पावस सिस्टम से जलापूर्ति पर विचार किया गया। पांच स्थानों पर लगे हाईमास्ट लाइट ऑन-ऑफ के लिए ऑटो सेंसर स्वीच लगाया जाएगा। सिंधी मिल कॉलोनी के सभासद राजेश कुशवाहा ने कसया रोड पर एक गौशाला की ओर से नाला में गोबर फेके जाने की शिकायत की। उनका कहना था कि इससे पानी नहीं बह रहा है। इसके साथ ही रैन बसेरा की स्थापना, वाहन स्टैंड बनाने और निर्धारित शुल्क स्वीकृत करने पर विचार किया गया। बैठक में प्रमिला सिंह, मंजू देवी, राजेेश सिंह, राकेश शुक्ला, रमेश मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह, अभय कुमार मल्ल, विनीता सिंह, गौहर अली, सेराज अहमद, पुरुषोत्तम सिंह, अधिशासी अधिकारी नीलेश रमन, नरेंद्र, हृदयशंकर आदि मौजूद रहे।