खुखुंदू। खुखुंदू गांव में जैन मंदिर मार्ग से कटे महत्वपूर्ण बाइपास सड़क पर पोखरा टोला के पास फिर से जल निगम का पाइप लीकेज कर रहा है। जिससे आबादी के बीच सड़क पर पानी भर गया है।
हालांकि पहले भी यहां लिकेज होने पर जल निगम के अधिकारियों से शिकायत करने पर पाइप बदलकर लिकेज ठीक किया गया था। मगर फिर से हालत जस की तस हो गई है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। खुखुंदू जैन मंदिर मार्ग से कटा बाइपास सड़क जाकर सीधे नूनखार मार्ग में मिला है। वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। ऐसे में पोखरा टोला के पास सड़क पर जल निगम का पाइप फटने से जलजमाव हो गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि काफी लंबे समय से लिकेज पड़ा पाइप बदलकर ठीक भी किया गया तो फिर से तुरंत ही और ज्यादा लिकेज हो गया। नतीजा जैसे ही जलापूर्ति चालू हुई। सड़क पानी से जलमग्न हो गया। गांव के जय प्रकाश, कमलेश राय, अरविंद कुमार, पतिराज, फूलेना मास्टर, डुगुर प्रसाद आदि का कहना है कि अगर तत्काल लिकेज ठीक नहीं किया गया तो जल्द ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।