फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अविवक्ताओं ने किया बहिष्कार आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Fri, 09 Oct 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने डीएम, एसडीएम और अतिरिक्त एसडीएम के न्यायालयों का बहिष्कार कर डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया।
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई। साथ ही, जिले की सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसे व्यापक बनाने के लिए जिलेभर के बार संघों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

धरने में ज्ञानेश्वर मिश्र, मंत्री प्रीतम, जयप्रकाश मिश्र, परशुराम मिश्र, अजय उपाध्याय, मनोज सिंह, युगल किशोर तिवारी, उमेश मिश्र, चंद्रबली शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील बार ने भी दिया समर्थन : सदर तहसील बार एसोसिएशन ने भी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन किया। अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में कानून और न्याय के अनुरूप कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पत्रावलियों का बिना पर्याप्त साक्ष्य के निस्तारण या खारिज किया जा रहा है, जो न्याय के विपरीत है। इस दौरान मंत्री विजयसेन यादव और पूर्व अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें