बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरौरा टोला धूमनगर में सागौन के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटान कर लकड़ी बिहार भेजने की तैयारी का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लकड़ी काटने की मशीन और अन्य सामान कब्जे में ले लिए। टीम सभी सामग्री को देवरिया लेकर पहुंची।
वन क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। सागौन की लकड़ी, काटने की मशीन और अन्य सामग्री कब्जे में ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद