फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एसपी से विरोध जताया

Mon, 17 Apr 2017 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के वकीलों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा अधिवक्ताओं ने एसपी से मिलकर विरोध जताया। उनका आरोप था कि साथी अधिवक्ता से मारपीट, लूटपाट की घटना को पुलिस संज्ञान में नहीं ले रही है। अधिवक्ताओं के तेवर देख एसपी ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया। शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव दिवानी में अधिवक्ता है।
विज्ञापन


रौनियारी मोहल्ला में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष की तरफ से अभिषेक वकील है। शनिवार को वह जमीन की मूल स्थिति को समझने गए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने वकील के साथ मारपीट की और मोबाइल लूट लिया। विवाद में एक अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। बार के अध्यक्ष सिंहासन गिरी से बातचीत करने के बाद पीड़ित वकील ने थाने में तहरीर दी।

आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने की बजाए अभिषेक श्रीवास्तव को हड़काने लगी। पुलिस के व्यवहार से दुखी अभिषेक अपने वरिष्ठ साथियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के व्यवहार से आहत बाहर के कई पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंच गए। अध्यक्ष सिंहासन गिरी के साथ मौजूद अधिवक्ताओं ने एसपी मोहम्मद इमरान से बात कर पुलिस के रवैए पर विरोध जताया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल केस दर्ज कराने का आदेश दे दिया। सूत्रों ने बताया कि वकील जेल चौकी प्रभारी के व्यवहार से नाराज थे। उनका आरोप था कि दरोगा पार्टी बनकर बात कर रहा है। ऐसे में विवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें