फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने तहसील में तालाबंदी की

Tue, 17 Oct 2017 10:48 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तहसील में तैनात एक लिपिक की तानाशाही से नाराज वकीलों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर तहसील में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। मुख्य राजस्व अधिकारी के आश्वासन पर वकीलों ने कार्यक्रम स्थगित किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारतभूषण गुप्त ने कहा कि तहसील में तैनात लिपिक की तानाशाही से लोग तंग आ चुके है। इसकी मनमानी के चलते जहां सरकार की छवि धूमिल हो रही है। वहीं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इससे नाराज वकीलों ने लिपिक का स्थानांतरण की मांग करते हुए मंगलवार को तहसील में तालाबंदी की। उग्र वकीलों का तेवर देख प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी मांगपत्र लिए और 24 घंटे के अंदर लिपिक का स्थानांतरण करने का आश्वासन देते हुए धरना खत्म कराया। वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुन: वकील उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान राजेंद्र कुमार, विनोद मणि, कमल मणि त्रिपाठी, विष्णुप्रकाश गुप्त, गिरीश नारायण तिवारी, नीलकंठ तिवारी, प्रमोद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें