फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वकीलों को प्रशासन पर नहीं है एतबार... सीएम से मिलेंगे

Thu, 23 Apr 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में अधिवक्ता साथी बिजेंद्र सिंह मौत मामले में बुधवार को वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन के बाद बैठक किया। वकीलों ने जांच पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर न्यायिक जांच कराने की बात कही। हलांकि मजिस्ट्रियल जांच में तहसील बार संघ अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा एक पूर्व पदाधिकारी का बयान दर्ज होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बैठक कर अगली रणनीति तय करते हुए रूपरेखा तैयार की।
तहसील बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि चकनाली पर सड़क बनाया जाना नियम विरूद्ध है। साथी वकील बिजेंद्र सिंह के विरोध के बाद भी मामले का बिगड़ना कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक कहा जाएगा। प्रकरण में हुए मजिस्ट्रियल जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकरण के निष्पक्ष जांच के लिए अब अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलेगा।
विज्ञापन

न्यायिक जांच से ही मामले का पटाक्षेप हो सकता है। वहीं 17 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण वकीलों में नाराजगी है।
इस मौके पर पूर्व तहसील बार संघ अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, उदयराज चौरसिया, गिरीश वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, अम्बिकेश सिंह, एसएन दीक्षित, लक्ष्मी दीक्षित, संतोष सिंह, धात्री पूजिता यादव, नंदकिशोर चौहान विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले में वकील के पुत्र सिद्धार्थ, प्रशांत सिंह आदि का कहना है कि जांच में बाहरी लोगों का बयान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें