फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ताओं ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग किया जाम

Fri, 26 Sep 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रुद्रपुर में अधिवक्ता गोपीनाथ यादव पर केस दर्ज किए जाने के विरोध में वकीलों ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। बार संघ ने केस वापस न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
रुद्रपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। तहसील के अधिवक्ता गोपीनाथ यादव पर केस दर्ज करने के विरोध में बृहस्पतिवार को वकील सड़क पर उतर गए। उन्होंने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर नारेबाजी की। बार संघ ने केस वापस नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बार संघ के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील के सामने अधिवक्ताओं ने दोपहर में आधे घंटे तक सड़क जाम रखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में बिना जांच किए झूठी सूचना के आधार पर तहसील के वकील पर केस दर्ज किया। उन्होंने एसडीएम से प्रकरण में जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह, शशिभूषण, बृज बिहारी पांडेय, आनंद शंकर मणि, सभामणि मिश्र, विकास त्रिपाठी, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुधांशु मौली ओझा, वीना शर्मा, प्रवीण पांडेय, निलेश, अनुज आदि मौजूद रहे। सीओ रुद्रपुर हरिराम ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही जाम समाप्त हो गया। यातायात अधिक देर तक प्रभावित नहीं रहा।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें