फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल निरीक्षण में लापरवाही पर रुकेगा वेतन

Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयकों (डीसी) एवं सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्यालयों के निरीक्षण में लगाए गए अधिकारियों की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने विद्यालयों के निरीक्षण से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीएम ने सभी डीसी को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर लोकेशन साझा करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जो डीसी निर्धारित समय पर लोकेशन उपलब्ध नहीं कराए, उसे अनुपस्थित मानते हुए उसका वेतन रोक दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने अभिभावक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित कराने के लिए शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें