बरहज। मदनपुर कस्बा के दिलबहार मोहल्ला स्थित खेल मैदान में बुधवार को डाल्फीन प्रीमियर लीग सीजन-टू जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में लार की टीम ने चार विकेट से सलेमपुर को पराजित किया। मैच में लार के चंद्रमोहन को दो छक्का और तीन चौके मदद से सर्वाधिक 27 बनाने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। सलेमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 66 रन बनाया। जवाबी पारी में लार के खिलाड़ियों ने 11वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मैच में अम्पायर इसराक खान व प्रिंस शेख, स्कोरर ताबिश खान, शमशुल शेख, आंखों देखी अबू तालिब खां ने सुनाया। मौके पर इमरान खान, वसी अहमद खां, बिलाल खान, सोनू, शाहिद, वसीम, आतिफ, आशिफ आदि मौजूद रहे।