फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन िमली पर अाशियाने के सपने को नहीं मिली राह

Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। अलीनगर मोहल्ले में आने-जाने के लिए बीआरडी पीजी कॉलेज की तरफ वाला रास्ता आधा बंद हो गया है। इस वजह से अब मोहल्ले में पीछे से घूमकर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकता।
करीब एक साल से मोहल्ले में निर्माण कार्य भी बंद हो गए हैं। जिनके घर जहां तक बने थे, वहीं अटक गए हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी अभी केवल नींव ही पड़ी है तो वहीं कई लोगों ने अपना प्लाट खाली छोड़ रखा है।
विज्ञापन

अलीनगर मोहल्ले के शहीद नगर कॉलोनी में उत्तर तरफ रेलवे लाइन है और पूरब व दक्षिण तरफ से कुर्ना नाला बहता है। वहीं पश्चिम तरफ से बीआरडीपीजी कॉलेज का कैंपस है। तीनों तरफ से इस मोहल्ले में जाने का रास्ता नहीं है। बीआरडी पीजी काॅलेज की तरफ से मोहल्ले में जाने का जो रास्ता था, वह कॉलेज प्रशासन ने बंद करा दिया है। हालांकि यहां कॉलेज की जमीन पर एक बागीचा है, जिसके बीच से होकर लोग पैदल या बाइक से आते-जाते हैं।
इस मोहल्ले में घर बनवा चुके हाफिज नईम बताते हैं कि पहले कॉलेज की तरफ से रास्ता खुला था तो हम लोगों ने अपना घर बनवा लिया। बागीचे के पास एक व्यक्ति ने अपनी जमीन की प्लाटिंग भी कर दी। लेकिन जब कॉलेज प्रशासन ने अपनी जमीन से होकर गुजर रहे रास्ते को रोका तो जिसका घर जहां तक बना था, वहीं काम रुक गया।
विज्ञापन

क्योंकि मेन रोड से ईंट-गिट्टी आदि ढोकर यहां तक लाना संभव नहीं है। सज्जाद ने घर बनवाने के लिए सारी तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐन वक्त पर रास्ते के अभाव में निर्माण सामग्री की ढुलाई नहीं हो पाई। इसके चलते उन्होंने अभी तक अपना काम भी शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें