फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में लहरायी पिस्टल, ट्रिगर दबने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रमुख व्यापारियों में जमीन को लेकर है विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जमीन पर कब्जे को लेकर दो व्यापारियों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी पिस्टल लहराई तो ट्रिगर दब गया। हालांकि गोली नहीं चली। वहीं दूसरे पक्ष की महिला देर शाम तक वहां बैठी रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लाई।
विज्ञापन

नगर के प्राइमरी पाठशाला रोड पर स्थित एक दुकान के संचालक ने पत्नी के नाम से पोस्ट आफिस वाली गली में एक जमीन बैनामा लिया। जब उन्हें कब्जा नहीं मिला तो बृहस्पतिवार की सुबह घर की महिलाएं और अन्य लोग जमीन पर पहुंच गए। यह देख दूसरे पक्ष के परिवार के लोग उन सभी को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया। एक पक्ष के लोग शटर का ताला तोड़ बैठ गए। इसे लेकर दोनो पक्षों में खूब कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच एक पक्ष के एक शख्स ने लाइसेंसी पिस्टल लहराते हुए दूसरे पक्ष के लोगों की तरफ कर ट्रिगर दबा दिया। संयोग ही रहा कि गोली मिस कर गई। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लाई। देर शाम तक पंचायत चलती रही। कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली में बैठाए गए हैं। किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पिस्टल लहराने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें