संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। बुधवार की रात आभूषण और बर्तन की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लगभग लाखों का गहना और बर्तन चुरा ले गए। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरा था और पीछे सेंध लगा देख उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पथरदेवा नगर पंचायत के मुख्य कस्बे में गुलाब जायसवाल की आभूषण और बर्तन की दुकान है। गुलाब बुधवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि समान बिखरा पड़ा है और दुकान के पीछे सेंध लगा है।
गुलाब के होश उड़ गए देखा तो दुकान में रखा 100 ग्राम से अधिक का सोना और डेढ़ किलो चांदी 25 हजार नगद और बर्तन चोरी हो गया है। गुलाब ने घटना की सूचना तरकुलवा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। वही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। टीम ने निरीक्षण किया।