फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोप लगा ऑटो चालक को महिला ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का आरोप लगा ऑटो चालक को महिला ने पीटा
विज्ञापन

भटनी। ऑटो से उतरने के दौरान अश्लील हरकत करने पर महिला ने चालक को सरेराह तमाचा जड़ दिया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने चालक को डांट-फटकार लगाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

भटनी नगर के रामलीला मैदान में सोमवार दोपहर एक ऑटो रुका। उसमें से यात्री उतरने लगे। इसी बीच चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सबके सामने उसे थप्पड़ जड़ दिया। लोग मौके पर पहुंचे और महिला से विवाद की जानकारी लेने में जुट गए। महिला ने ऑटो चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया, वहीं चालक ने किराया मांगने पर महिला के बेवजह थप्पड़ मारने की बात कही। लोगों के बीच बचाव करने के बाद महिला गंतव्य को चली गई। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि महिला ने कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर ऑटो चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें