फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट भट्ठे पर मजदूर की पीटकर हत्या

Tue, 28 May 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआं स्थित एक ईंट भट्ठे का मामला
विज्ञापन

राताेंरात मजदूर का शव और उसकी पुत्री को गांव छोड़ गए कुछ लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआं स्थित एक ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य कर रहे क्षेत्र के कोरयां गांव निवासी 45 वर्षीय रामअधार पुत्र स्व. गोदा प्रसाद की पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद कुछ लोग मजदूर का शव और उनकी पुत्री सिंपी को गांव छोड़कर फरार हो गए। रामअधार की मौत की जानकारी होने पर गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
मदनपुर थाना क्षेत्र के कोरयां गांव निवासी रामअधार अपनी बड़ी पुत्री सिंपी के साथ झंगहा क्षेत्र के कोल्हुआं स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रविवार की देर रात कुछ लोगों ने रामअधार को बाहर बुलाया। जहां बातचीत के दौरान सभी उन्हें मारने-पीटने लगे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रामअधार की मौत होते ही भट्ठे के कुछ लोग शव और उनकी पुत्री को गांव कोरयां छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारने-पीटने वाले मजदूर भी बरहज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ईंट पथाई को लेकर विवाद होना भी बताया जा रहा है। रामअधार की मौत की जानकारी होने पर पत्नी सावित्री का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर मदनपुर पुलिस मौके पर गई थी। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें