फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलझा

Sat, 14 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के नाथनगर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम मकान पर काम करते समय एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव निवासी कृर्तन मद्धेशिया (27) शुक्रवार को नाथनगर मोहल्ले में एक शख्स के मकान पर मजदूरी करने गए थे। शाम करीब पांच बजे मकान में काम कर रहे थे।
इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मजदूर के परिजन को भी सूचना दी गई। मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें