फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 10 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। कोतवाली क्षेत्र के सकरापार टोला में बुधवार की सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की पहचान उसी गांव निवासी परमहंस के रुप में हुई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर शव लाकर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के सकरापार निवासी मृतक परमहंस के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक शख्स परमहंस को जबरन अपने वाहन में बैठाकर कहीं ले गया था।
विज्ञापन

उस पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के दौरान उसे अधमरा हालत में देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग पर उसके घर के पास फेंक दिए। हालांकि पूरी रात परिजन परमहंस की खोजबीन करते रहे, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह आठ बजे परिजन उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक परमहंस प्रसाद मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था।
मौत की खबर मिलते ही पत्नी कुसमावती देवी, लड़के सोनू, मोनू और लड़की पिंकी बदहवास है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें