खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली गांव में दो दिन पहले घर के सामने चौखट लगाने से रोकने गई कक्षा 12 की छात्रा संध्या यादव 17 और उसकी मां पुष्पा देवी 52 की पिटाई के मामले में पुलिस बुधवार को गांव निवासी सुरेश यादव, रामप्रवेश यादव, कौशल्या देवी और राजू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। भरौली गांव निवासी संतोष यादव अपने बेटे राजू को लेकर उड़ीसा में रहते है। घर पर उनकी पत्नी पुष्पा देवी और बेटी संध्या यादव रहती है। सोमवार को दरवाजे के सामने पड़ोसी बाउंड्री कराकर चौखट लगाने लगे। जिसपर संध्या मना करने लगी। विरोध करने पर पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।