फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 15 Jul 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार महादेव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ईंट लदी टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से सोमवार को साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने टैक्टर-ट्राॅली को रोककर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार छावनी टोला निवासी चंद्रिका राजभर का बेटा भरथ राजभर (30) मजदूरी करता था। सोमवार को वह भरौली चौराहा पर किसी काम से साइकिल से गया था। काम निपटाने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। छोटी गंडक नदी पर बने पुल पार कर महादेव टोला के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने से आ रही ईंट-लदी टैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी और दो बच्चों के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसएसई रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें